GANGRAPE

मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आदिवासी अंचल खालवा के एक गांव में एक 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप की घटना के पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दरिदों ने महिला के साथ गैंगरेप के बाद सरिये को उसके प्राइवेट पार्ट में डालकर उसकी बच्चेदानी को निकाल कर बाहर फेंक दिया । जिस से महिला ने तड़प-तड़प के दम तोड़ दिया।

MP में 45 साल की महिला से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में 45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने लोगों को एक बार फिर दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिया दी। इस घटना ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्वचिन्ह खड़े किए हैं। मिली डानकारी के मुताबिक शनिवार को पीड़िता की साढ़े 16 साल की बेटी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी मां खून से लथपथ उनके पड़ोसी के घर में पड़ी हुई मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा की महिला अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ी है।

महिला की बच्चेदानी को निकालकर बाहर फेंका

पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। शरीर पर चोट के निशान थे। निजी अंग से खून बह रहा था। बाहर बच्चेदानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि दरिंदों ने निजी अंग में सरिए या फिर लकड़ी जैसा कुछ डाला है।  इस मंजर को जिसने भी देखा वो हैरान हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

महिला के परिचित थे आरोपी

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय महिला के साथ सुनील धुर्वे (26) और हरि पालवी (35) मौजूद थे। दोनों को ही महिला जानती थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी खंडवा राजेश रघुवंशी के अनुसार, महिला से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।