देहरादून: देहरादून के देहात क्षेत्र मांडूवाला में चेकिंग के दौरान देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश से पल्सर मोटरसाइकिल, 280 और 315 बोर का देशी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अस्पताल जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी प्राप्त की।

घायल बदमाश थाना क्लेमेनटाउन का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गैंगस्टर सहित 14 संगीन अपराध दर्ज हैं और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। घायल बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी पुत्र विजय सिंह रावत निवासी गोकुलधाम थाना क्लेमेनटाउन देहरादून के रूप में हुई है।

 

#PoliceEncounter #Manduwala #CriminalInjured #SSPAction #SeizedItems #HistorySheeter #LaxmanSinghRawat

You missed