शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार खौफनाक रूप ले रहा है| हर रोज राज्य में हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं| जबकि कोरोना के कारण मौत का आंकडा भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है| वहीं अब बड़ी खबर देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कैंपस से सामने आई है, जहां 107 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है| इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज  सामने आने के बाद अब एफआरआई को अगले आदेशों तक बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। सभी कोरोना संक्रमितों में से कुछ लोगों के ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| साथ ही कुछ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है| फिलहाल एफआरआई में बाहरी लोगों की एंट्री को बंद कर दिया गया है|

दरअसल,पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है| कोरोना के कारण हर रोज बड़ी संख्या में मरीजों की मौत हो रही है| सरकार की हर कोशिश कोरोना के आगे फेल हो रही है| सरकार लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य में पाबंदियों को बढ़ा रही है| बीते दिन ही बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर राजधानी देहरादून में 7 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है, जो आज शाम से लागू हो जाएगा और 3 मई तक जारी रहेगा| देहरादून के अलावा पौड़ी कोटद्वार, हल्द्वानी में भी 7 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है| हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है|

इसके अलावा आज राज्य में कोरोना के हालातों को लेकर सीएम तीरथ सिंह की कैबिनेट बैठक भी रखी गई है| बैठक में राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें