शंखनाद_INDIA/दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। युवराज सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और धारा 505 के तहत गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद युवराज सिंह से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की गई।

युवराज सिंह ने साल 2007 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ एक ही ओवर में छह छक्के लगाकर जमकर सुर्खियां बटोरी थी। युवराज की इस पारी को आज भी क्रिकेट फैंस नहीं भूले हैं। वहीं साल 2011 वर्ल्ड कप जीत में भी गेंद और बल्ले से युवराज ने अहम रोल अदा किया था। रविवार शाम युवराज सिंह की गिरफ्तारी की खबर के बाद उनके प्रशंसकों के बीच लगातार चर्चाएं की जा रही है।  न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को कथित जातिवादी टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया और उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जमानत पर रिहा कर दिया गया। युवराज पर पिछले साल इंस्टाग्राम चैट के दौरान एक अन्य भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें