शंखनाद INDIA/ बी.तिवारी/पिथौरागढ़- यूथ कांग्रेस द्वारा सोमवार को एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इसके पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा एक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि देश के अन्नदाता बीते एक माह से ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं और भाजपा सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। कृषि कानून को निरस्त करने के लिए देशभर में धरने किये जा रहें है और भाजपा सरकार कोई सुध नहीं ले रही। इस दौरान उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए।

उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यूथ कांग्रेस गांव- गांव जाकर किसानों से भेंट कर उनको भाजपा की असल रीति और नीति को बताएंगे व जिले के प्रत्येक गांव से एक मुट्ठी मिट्टी एकत्रित कर देश की राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी और देश भर से एकत्रित मिट्टी से भारत का नक्शा बनाया जाएगा और भाजपा सरकार को आइना दिखाया जाएगा।