अंग्रेजी (English) भाषा (Language) भले ही दुनियाभर के कई देशों में बोली और लिखी जाती है लेकिन हिंदी (Hindi) हृदय की भाषा है। विश्‍व आज 10 जनवरी को ‘वर्ल्‍ड हिंदी डे’ (World Hindi Day) मना रहा है। हर साल हिंदी (Hindi) को प्रोत्साहित करने के लिए 10 जनवरी के दिन यानी आज विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह भाषा विश्व स्तर पर स्थापित हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और दुनियाभर में फैले हिंदी जानकारों को एक सूत्र में बांधा या एकजुट किया जाता है।

वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा (Hindi) को बढ़ाना देने और दुनियाभर में फैले हिंदी जानकारों को एक सूत्र में बांधा या एकजुट किया जाता है। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा 10 जनवरी, 2006 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। विश्व में हिंदी (Hindi) का विकास करने और एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित और प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। इस क्रम में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसलिए इस दिन को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

क्‍या है इस दिन का इतिहास?

वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी (Hindi) सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व हिंदी दिवस (Hindi Day) पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। इसके बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें