आज यानि 5 जून को वैश्विक स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हर साल की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस पर लाखों की संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता देने और प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विद्यालय स्तर पर छात्र- छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। पर्यावरण हमारे आसपास का परिवेश है, जिसमें जीव जंतु, पेड़ पौधे, जल वायु सब कुछ शामिल है। ये जीवनदायनी है।
पर्यावरण संरक्षण को दें बढ़ावा
हालांकि गलत तरीके से इसका दोहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे जन जीवन मुश्किल में है। ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन इसका प्रमुख कारण है। इसे रोकने के लिए और जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित होने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें। किसी एक प्रयास से ये संभव नहीं, इसलिए सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करें। ये प्रेरणा आप सभी को विश्व पर्यावण दिवस के जागरूकता संदेश भेज कर दे सकते हैं।