Weatherमानसून की मूसलाधार बारिश लोगों ने लिए तबाही बनकर आई है। खबरों की मानें तो भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मौत हिमाचल में हुई है।

यहां 80 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा यहां नदियों के तेज बहाव से कई पुल भी बह गए है। यहां अभी भी सैकडों पर्यटकों के फंसने की आशंका जताई जा रही है।

उत्तर भारत में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण लगभग 300 लोग, जिनमें , ज्यादातर पर्यटक हैं, अभी भी ऊंचे इलाकों में फंसे हुए हैं।

Weather : नौ तीर्थयात्रियों की मौत

पंजाब और हरियाणा में कुछ हिस्सों में बारिश के कारण हुई घटनाओं में अब तक 15 लोगों की जान चली गई। वहीं उत्तराखंड में भी पिछले 24 घंटों में पहाड़ों से गिरे पत्थरों के कारण हुए भूस्खलन में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

दिल्ली में, यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई, जिससे नदी के किनारे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जल स्तर खतरनाक रूप से 207.49 मीटर के निशान को छूने के करीब है, उच्चतम स्तर जो 1978 में दर्ज किया गया था।

पुराने यमुना पुल पर सड़क और रेल यातायात दोनों बंद कर दिया गया है क्योंकि हरियाणा ने यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिक पानी छोड़ा है।

Weather : इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी बारिश बारिश को देखते हुए उत्तराखंड के चार जिलों -नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौढ़ी गढ़वाल के लिए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम कार्यालय ने हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचे। यहां कभी भी भूस्खलन हो सकता है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें