देहरादून। Delhi-Dehradun Expressway की एलिवेटेड रोड पर भड़काऊ नारे लिखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर “ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे शब्द लिखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग देहरादून के हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ता हैं। यह घटना एक्सप्रेसवे के मोहंड क्षेत्र में बनी एलिवेटेड रोड की है।

मामले पर सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान में जुटी है।

वहीं हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि “हम टैक्स देते हैं, इसलिए सड़क पर चलना हमारा अधिकार है।” घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।