रूद्रप्रयाग में हादसा

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिथौरागढ़ हादसे को 24 घंटे भी नहीं हुए कि रूद्रप्रयाग जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहा यात्रियों का वाहन सोनप्रयाग में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

रूद्रप्रयाग में खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन

सोनप्रयाग से यात्रियों को लेकर लौट रहा एक मैक्स वाहन गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग पर टेमरिया के निकट अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए। हादसे के कारण मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 9 लोग हुए घायल

हादसे की जानकारी पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अगस्त्यमुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।