आज महिला कांग्रेस की कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि हमने 30% महिला आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था क्योंकि इस विषय में सरकार हाईकोर्ट पर पैरवी नहीं कर पाई। लेकिन इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि महिलाओं की आवाज को बुलंद करने वाली महिलाओं पर ही सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज करवाए गए हैं। उन्होने कहा कि हम लोग उत्तराखंड के हित में महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं लेकीन लेकिन सरकार असंवेदनशील होकर महिलाओं की ही गिरफ्तारी करवाने पर लगी है।

उन्होने आगे कहा किसरकार बाहर की महिलाओं को नौकरियों में मौका देना चाहती है। भाजपा महिलाओं की बात करती है महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं लेकीन यह कैसा सम्मान ,जहां महिलाओं के ऊपर धाराएं लगाई जा रही है। उन्होने कहा कि चाहे कुछ भी हो हमारी मांगें जारी रहेगी चाहे हमे सरकार जेल ही क्यों ना भेज दे।