राज्य में जल्द ही 1000 कांस्टेबल पदों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी की ओर से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा जल्द ही भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। राज्य में कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है।

उत्तराखंड में इस समय कांस्टेबल के 2300 पद खाली हैं। इनमें से 1521 पदों को भरने के लिए इसी वर्ष जनवरी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। भर्ती में शामिल हुए आवेदकों की शारीरिक दक्षता की जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन पेपर लीक प्रकरण के चलते लिखित परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े…

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस ने रखा पक्ष

जल्द भर्ती शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी

विभाग जल्द ही यह परीक्षा कराने की बात कह रहा है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों कांस्टेबल के शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी किए हैं। कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से गतिमान है। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त 1000 पदों पर भी जल्द भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें