Uttarakhand News

आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी नेInternationalYogaDay के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री  धामी को परमार्थ निकेतन द्वारा गंगा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री  धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग जन-जन तक पहुंचा है, लोगों में योग के प्रति उत्साह हो यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है।

Uttarakhand News

उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश योग, धर्म, संस्कृति एवं आयुष की धरा है।

Uttarakhand News

जिस तरह ऋषिकेश से मां गंगा पूरे देश को जीवन देने का कार्य करती है, उसी प्रकार ऋषिकेश से योग का संदेश पूरे विश्व में जाता है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम #YogaForHumanity भी मनुष्य एवं मानवता हेतु योग के सकारात्मक संकेतों को दर्शाता है। हमारा देश मानवता की सेवा का जीता जागता उदाहरण है।

Uttarakhand News

उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामय:’ की भावना का संदेश दिया है। कोरोना काल के बाद मेगा वैक्सीनेशन का कार्य भारत वर्ष में चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य किया गया।

Uttarakhand News

इस दौरान परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती जी महाराज, कैबिनेट मंत्री  प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट, विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी व अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें