शंखनाद INDIA/ देहरादून

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत  का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया| बची सिंह के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है|  दरअसल बची सिंह रावत पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिस कारण उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था| लेकिन बीते शनिवार को बची सिंह रावत की तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर के जरिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया|  रविवार रावत उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और रात करीब 8:45 बजे उनका निधन हो गया|

बची सिंह रावत के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने भी शोक जताया है। सीएम ने ट्वीटर के जरिए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।इसके अलावा नैनीताल और उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बच सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें