Uttarakhand Election

Uttarakhand Election : कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तराखंड की रक्षा की बात कही है। एएनआई के मुताबिक, भाजपा में शामिल होते ही किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है।

Uttarakhand Election : किशोर उपाध्याय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्वागत

किशोर उपाध्याय ने कहा है कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।

प्रह्लाद जोशी ने बताया क्यों हैं पार्टी में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किशोर उपाध्याय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है। एएनआई के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि किशोर उपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व, कार्यशैली एवं विचारधारा पर विश्वास करके भाजपा में आए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।

Uttarakhand Election 2022 : पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

कांग्रेस ने उपाध्याय पर लगाया है ये आरोप कांग्रेस ने बीते बुधवार को किशोर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 6 साल के लिए अपनी प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। उत्तराखंड पीसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव ने उपाध्याय को संबोधित एक पत्र में कहा कि बर्खास्तगी कई चेतावनियों के बाद की गई है।

उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस के सभी पदों से पहले ही हटा दिया गया था। देवेंद्र यादव ने उपाध्याय को लिखे एक पत्र में उन पर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के साथ ‘सम्मिलन’ करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें : Political News : भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत कांग्रेस में शामिल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें