Uttarakhand Chunav 2022 :   2022 विधानसभा चुनाव अपने चरम पर

2022 विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है. हर पार्टी जीत का दावा कर रही है. और विकास का दम भर रही है.पर विकास किसका हो रहा यह जनता अच्छी तरह से जानती है .

Uttarakhand Chunav 2022 : नेताओं की संपत्ति में इजाफा

आपको बता दे नामांकन के दौरान नेताओं को अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी देना होता है . जिससे कुछ बातें स्पष्ट हो जाती है वहीं कांग्रेस नेता एवं काबीना मंत्री यशपाल आर्य की पिछले पांच साल में करीब 61 फीसदी चल-अचल संपत्ति बढ़ी है।

Uttarakhand Chunav 2022 :खूब हो रहा रिश्तेदारों का विकास

जबकि उनकी पत्नी पुष्पा आर्य के पास 4.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ब्योरे के मुताबिक, यशपाल आर्य के पास 40 हजार रुपये नकद हैं। जबकि उनके खाते में 2,55,51,595 रुपये हैं

Uttarakhand Chunav 2022

यह भी पढ़े : बिहार में छात्रों ने ट्रेन को लगाई आग

Uttarakhand Chunav 2022 : मदन कौशिक का भी खूब हुआ विकास

हरिद्वार नगर सीट से लगातार चार बार विधायक रहे मदन कौशिक की आय दस सालों में बढ़कर करोड़ों में पहुंच गई है। वर्ष 2012 में कौशिक परिवार की चल संपत्ति 20.23 लाख से बढ़कर वर्ष 2022 में 1.13 करोड़ पहुंच गई है। अचल संपत्ति की बाजारी कीमत शपथ पत्र में 4 करोड़ की दर्शाई गई है। वर्ष 2012 में कौशिक की अचल संपत्ति 77 लाख और 2017 में 1.55 करोड़ की थी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें