उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज वरिष्ठ नेता दो बार के विधायक गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

विजयपाल सजवाण दो बार रह चुके हैं गंगोत्री विधानसभा के विधायक,जानकारी के अनुसार कल थाम सकते हैं भाजपा का दमन।
शुक्रवार को विजयपाल सजवाण ने पार्टी अध्यक्ष करन महारा क़ो लिखे पत्र में कहा कि मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ। बताया जा रहा है कि विजयपाल सजवाण शनिवार को बीजेपी का दामन थाम सकते है।

कांग्रेस क़ो लगा दूसरा बड़ा झटका। अब पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा। पुरोला से रह चुके है बीजेपी से विधायक, 2022 में टिकट नहीं मिलने के चलते छोड़ दी थी पार्टी। कांग्रेस से लडा था चुनाव तब हार गए थे मालचंद चुनाव। अब दो साल में ही हुआ कांग्रेस से मोह भंग कल विजयपाल सजवाण के साथ बीजेपी का थाम सकते हैं दामन।

You missed