शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

इन दिनों पूरे देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है| हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मरीज सामने आ रहे हैं| कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात जैसे बड़े शहरों में देखने को मिल रहा है| कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है| कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जनकारी दी है| उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है| इसके अलावा शादियों में ज्यादा से ज्यादा 50 लोगों के ही शामिल होने का फैसला लिया गया है| समारोह में शामिल होने वालों के लिए पास जारी किया जाएगा, जिन लोगों को पास मिलेगा वही लोग शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं| अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते 24 घंटों में करीब 23,500 कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों में हर रोज करीब 25 हजार केस मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट और इनफेक्शन बढ़ गए हैं। अगर एक दिन में इतने मरीज मिलेंगे को पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। बेड की भी भारी कमी हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब आईसीयू बेड्स लगभग खत्म हो चुके हैं| यहां के हॉस्पिटलों में दवाईयां और ऑक्सीजन की कमी होने लगी है| मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में चौथी लहर आ चुकी है| पिछले कई दिनों से लगातार 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं, ऐसा होने से स्वास्थ्य व्यवस्था में तनाव की स्थिति आ गई है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें