Top Ten news

पर्यटन कारोबार पर पर फिर पड़ी कोरोना की मार,उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सैकड़ों ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी घूमने आते हैं। कुमाऊं मंडल की बात करें तो यहां वर्ष 2019 तक पर्यटन खूब फल-फूल रहा था। 2020 में कोरोना की दस्तक के बाद पर्यटन कारोबार ऐसे गिरा कि अब तक उभर नहीं सका है।

Top ten news

कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव! पूर्व सीएम हरीश रावत को रामनगर से टिकट देने पर नाराज

Top ten news

CM पुष्कर सिंह धामी 27 जनवरी को कराएंगे नामांकन, खटीमा विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

Top Ten News

आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने 10 दावेदारों के नाम का एलान किया है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर इन नामों की जानकारी दी है। आप अभी तक 61 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब बची नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है। सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर आप के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं।

Top Ten News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भरा नामांकन पत्र, मुख्यमंत्री धामी भी रहे मौजूद

Top Ten News

यह भी पढ़े : पुष्पा मूवी मे पहले यह डराने वाले थे लीड रोल में…

हरीश रावत ने फिर छेड़ा मुख्यमंत्री राग, कहा- कहा, सीएम बनकर पूरे करने हैं कुछ अधूरे काम

Top Ten News

मिशन 2022 फतह करने के लिए राजनीतिक दलों ने तिकड़मबाजी शुरू कर दी है। मतदाताओं को रिझाने के लिए चोरी छिपे गिफ्ट बांटे जा रहे हैं। मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाए जा रहे कई गिफ्ट्स पिछले दिनों पुलिस ने पकड़ लिए। अब तक पकड़े सामान से पता चलता है कि इस बार चुनावी सीजन में गिफ्ट का ट्रेंड बदला है। बीते चुनाव तक बांटे जाने वाले साड़ी-रजाई की जगह अब कुकर, लैपटॉप ने ली है।

Top Ten News

देवप्रयाग के पाली गांव निवासी सेना में तैनात जवान के खाते से 2.36 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवाने के बाद ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Top Ten News

गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे भारी बर्फबारी हुई है। बीआरओ की मशीनरी व करीब 40 मजदूर हाईवे पर से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं, लेकिन रुक-रुककर बर्फ गिरने से हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी है। यहां बीआरओ की ओर से केवल टायरों पर चेन लगे वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है।

Top Ten News

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के चयन को लेकर उक्रांद में भी घमासान मचा है। यही वजह है कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए चार दिन बाद भी दल सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाया है। बताया गया है कि प्रत्याशी चयन को आम सहमति न बन पाने से अगली सूची जारी करने में देरी हो रही है।