शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर आंतकवादियों की घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया था। और इस दौरान तीन आंतकियों को मार गिराया। आंतकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा सीआरपीएफ के जवानों ने तीनों आंतकी को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से भारी गोला बारूद बराबद किया। तीनों आंतकी एक घर मे छीपे थें। इस बीच आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बना लिया था।

बीते दिनों में श्री नगर में भाजपा नेता अनवर खान के घर पर हमला कर उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रमीज राजा को शहीद करने वाले चार में से तीन आंतकवादियों को सुरक्षाबलों ने चैबीस घंटों के भीतर ही मार गिराया। हमले को अंजाम देकर ये आंतकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले कि काकापोरा के गथ मोहल्ला इलाकें में छिपे हुए थे । सुबह  से जारी मुठभेड़ में एक के बाद एक सुरक्षाबलों ने तीनों आंतकियों को ढेर कर दिया। इस बीच मुठभेंड़ को प्रभावित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया।