देहरादून के धौलास क्षेत्र में डबल मर्डर केस का मामला सामने आया है। यहां घर के पीछे महिला और उनके नौकर का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और इस मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। इसे अवैध संबंध के चलते की गई हत्या के रूप में भी देखा जा रहा है।

हालांकि, हत्या की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। धौलास क्षेत्र के निवासी सुभाष शर्मा अपनी पत्नी उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर राजकुमार थापा (50 वर्ष) के साथ पिछले आठ साल से यहां रह रहे थे। बताया गया कि सुभाष शर्मा की पत्नी और उनका नौकर अचानक गायब हो गए। उन्होंने उनको पूरे घर में ढूंढा लेकिन वो कहीं नहीं मिले।

इसपर उन्होंने घर दूध पहुंचाने वाली महिला को फोन किया और उसे कहा कि शायद उनकी पत्नी और नौकर का किडनैप हो गया है। वो उन्हें घर पर कहीं भी नहीं मिल रहे हैं वो उनकी मदद करें जिसके बाद महिला अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंची और उनकी खोजबीन करने लगे। इस बीच उनके घर के पीछे उन्हें ढूंढ़ रही महिओं को एक बड़ी पालीथिन नजर आई, जिसके नीचे किसी का पैर दबा हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने बिना देरी के पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो सुभाष शर्मा की पत्नी और उनके नौकर का शव नजर आया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हत्या कब और कैसे की गई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। ये भी आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध के शक में दोनों की हत्या की गई है।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें