देहरादून मौसम विभाग (Dehradun Weather Department) के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को मुक्तेश्वर (Mukteshwar) में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। (Dehradun) देहरादून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह (Bikram Singh) के अनुसार शनिवार को मौसम (Weather) में बदलाव देखने को मिल सकता है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) की सम्भावना है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें