राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सोमवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। राज्यपाल ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा संपूर्ण विश्व, मानवता और उत्तराखंड के सतत विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।
राज्यपाल ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए आशीर्वाद
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके धाम आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने वीआईपी हैलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया।
इसके पश्चात राज्यपाल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया और तत्पर सेवाभाव के लिए उनकी सराहना की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तीर्थ पुरोहित समाज से भी भेंट की।
विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण
राज्यपाल गुरमीत सिंह धाम में चल रहे निर्माण कार्यों और विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने राज्यपाल को जानकारी दी कि केदारनाथ धाम में चल रहे अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। इस दौरान राज्यपाल ने धाम में यात्रा व्यवस्था और टोकन व्यवस्था की सराहना की।