पूरे देश में मकर संक्रांति (Makar Sakranti) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार भगवान सूर्य को समर्पित है और आज के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें मकर संक्रांति (Makar Sakranti) को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है सूर्य की गति उत्तर की ओर होना।

इस पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। कर्नाटक में पोंगल, पंजाब में लोहड़ी और उत्तरायण। साथ ही अन्य भागों में खिचड़ी या माघी के रूप में भी इस त्योहार को मनाने का रिवाज़ है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें