शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

भारत में कोरोना की भयानक रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है| देश में कोरोना के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं| रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब चार लाख के पहुंच चुका है| स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 401,993 नए कोरोना केस आए और 3523 संक्रमितों की जान चली गई है| हालांकि कल ही देश में 2,99,988 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में 386,452 नए केस आए थे|

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बुरा हाल है| दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए हैं| इसके साथ ही दिल्ली में 375 कोरोना मरीजों की मौत हुई है| दिल्ली में अब तक कोरोना से 16147 मरीजों की मौत हो चुकी है| जबकि अभी तक कुल 11 लाख 49 हजार 333 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं| वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां शुक्रवार को कोविड के 62,919 नए मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई| संक्रमण के नए मामले गुरुवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई| राज्य में गुरुवार को संक्रमण के जहां 66,159 मामले आए थे| वहीं मृतकों की संख्या 771 रही थी| इसी के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 46 लाख 2 हजार 472 हो गई जबकि मृतकों की कुल संख्या 68,813 रही|

कोरोना की जंग से लड़ने के लिए देश में टीकाकरण अबियान भी लगातार जारी है|16 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान में  30 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं| बीते दिन 27 लाख 44 हजार 485 टीके लगे| 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने के दूसरे चरण का अभियान शुरू हुआ था| अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें