बदलता मौसम आपको बीमार कर सकता है। फरवरी का महीना आते ही मौसम काफी बदलाव होने लगते हैं और जाते-जाते ये महीना आपको बीमार कर सकता है। फरवरी में दिन में हल्की गर्मी तो वहीं सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से ठंड होती है। जिस कारण कभी ठंड तो कभी गर्मी होने के कारण अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं।
बदलता मौसम कर सकता है आपको बीमार
अगर आप चाहते हैं कि फरवरी का महीना जाते-जाते आपको बमीर ना करें। तो आपको इस बदलते मौसम में अपना खासा ध्यान रखना होगा। इस मौसम में अपना ख्याल रखने के लिए जब भी आप दिन में बाहर जाएं और आपको गर्मी लगे तो वापस आकर पंखा बिल्कुल भी ना चलाएं। शरीर को खुद ही नार्मल होने दें। इसके साथ ही साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
ऐसे रखें अपना ध्यान
- साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम के साथ-साथ फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ये बेहद ही जरूरी है।
- सर्दी जुकाम होने पर काढ़ा पिएं।
- कफ होने पर गर्म पानी का सेवन करें।
- ताजा और मौसमी फल, सब्जियों का सेवन करें।
- खांसने या छींकने के बाद अपने हाथों को साबुन से साफ करें।
- दिन में गर्मी और रात में ठंडी में से आकर तुरंत पानी ना पिएं।
- इस मौसम में बाहर का खाना खाने से परहेज करें। घर पर बना खाना ही खाएं।
- इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए रात में हल्दी वाले दूध का सेवन करें।
- अगर दो दिन से ज्यादा दिनों तक बुखार और कफ की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।