शंखनाद_INDIA:

पूर्वी टेक्सास में एक हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। घटना के बाद संदिग्ध हमलावर अज्ञात वाहन से मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि टेक्साकाना में शनिवार देर शाम को एक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी हुई जहां करीब सैंकड़ों लोग थे। गोलीबारी में 10 लोगों को गोलियां लगी जिन्हें अस्तपाल में भर्ती किया गया। इनमें 20 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक बाकी नौ की स्थिति सामान्य है। संदिग्ध हमलावर को हिरासत में नहीं लिया जा सका, क्योंकि वह एक अज्ञात वाहन से मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात शनिवार को इवेंट सेंटर में हुई है। तब वहां करीब 200 लोग मौजूद थे। जो 9 लोग घायल हुए हैं, उन्हें पास के दो अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन्हें अस्पताल तक एंबुलेंस, पुलिस वैन या निजी वाहनों से ले जाया गया। अस्पताल ने 20 साल के एक शख्स को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि जो लोग घायल हुए हैं, उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

टेक्सास के टेक्सारकाना में पुलिस ने कहा कि अर्कांसस के टेक्सारकाना के 21 वर्षीय संदिग्ध शूटर केउन्टे मैकएलराय ने रविवार की सुबह घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मैकएलराय को इस खतरनाक हमले के एक मामले में जेल में डाल दिया गया और उसपर सोमवार को अतिरिक्त आरोपों को लगाए जाने की उम्मीद है।