रुद्रपुर  शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के विधानसभा क्षेत्र उधमसिंह नगर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता व भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य डॉ. सुरेश गंगवार  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह जल्द ही अपने समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने भाजपा की सदस्यताव भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी अन्य पार्टी का दामन नहीं थामा है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें