शंखनाद_INDIA/पटनाः बिहार के आरा जिले में आज सुबह भंयकर हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर घर से निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। बदा दे की चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली थी। हादसे में चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना आरा के भोजपुर की है। जब वे टहल रही थी उसी समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, और चारों महिलाएं गाड़ी की चपेट में आ गई।

पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस ने मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस अब स्कॉर्पियो सवार की तलाश कर रही है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें