Russia Ukraine War

Russia Ukraine War : रूसी हमले के दसवें दिन भी इस युद्ध का कोई हल नहीं निकल पाया है। हालांकि रूस के हमले के खिलाफ पश्चिम के कई देश लामबंद हैं और लगातार पाबंदियां लगा रहे हैं। इसी बीच अब रूस के नागरिक भी यूक्रेन के समर्थन में सड़कों पर उतर रहे हैं। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर सहित तमाम जगहों से लोग रूसी हमले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इनमें से कुछ को अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।

Russia Ukraine War : एक बुजुर्ग महिला भाग लेने पहुंची

दुनियाभर से लोग यूक्रेन के समर्थन में उतरे हैं। द गार्जियन ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिख रहा है कि सेंट पीटर्सबर्ग में हो रहे एक प्रदर्शन में ओसिपोवा नामक एक बुजुर्ग महिला भाग लेने पहुंची तो उसे पुलिस बलों ने गिरफ्तार कर लिया। ओसिपोवा के पास खड़े लोग उसकी सराहना कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस की आलोचना की और जल्द से जल्द यह युद्ध खत्म करने की मांग की है।

Russia Ukraine War : रूस में हो यूक्रेन समर्थन

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस में हो यूक्रेन समर्थन में हो रहे प्रदर्शन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोकने की कोशिश भी की गई है। सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ प्रदर्शन इस कड़ी का एक हिस्सा है, जिसमें एक बुजुर्ग प्रदर्शनकारी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के साथ में कुछ पोस्टर्स और बैनर्स भी थे, जिसमें कुछ लिखा गया था।

Russia Ukraine War : शहरों में हो रही बमबारी

इसके अलावा अन्य देशों में रूस के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में भी यूक्रेन के शहरों में हो रही बमबारी के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और रूस के हमलों का विरोध कर रहे हैं। जापान में मौजूद एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि मैं रूसी हूं और इस युद्ध का विरोध करती हूं।

Russia Ukraine War : हजारों लोग यूक्रेन के समर्थन में उतरे

वहीं फ्रांस से आई तस्वीरों को देखें तो वहां हजारों लोग यूक्रेन के समर्थन में उतरे हैं, उन्होंने बताया कि हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। फ्रांस के लोग मांग कर रहे हैं कि रूस पीछे हटे और युद्ध खत्म हो। उधर यूक्रेन के कई शहरों से तबाही की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं और इसी वजह से लोग इस युद्ध का विरोध कर रहे हैं। दुनिया भर में लगातार पुतिन की आलोचना और विरोध हो रहा है, इसके बावजूद पुतिन झुकने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : Jan Aushadhi Diwas : Ukriane Crisis के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें