Kharkiv

Kharkiv : रूस और यूक्रेन के बीज जंग तेज होती जा रही है। रूस ने अब यूक्रेन के दूसरे शहर खारकीव में हमला तेज कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रूस खारकीव में आर-पार के मूड में हैं। क्योंकि खारकीव में प्लेन से सैनिकों को उतारा है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, यूक्रेनी की सेना का कहना है कि रूस के सैनिक ने एक हॉस्पिटल पर हमला किया है। आक्रमणकारियों और यूक्रेन की सेना के बीच जंग जारी है।

Kharkiv : 15 लाख लोगों की आबादी

खारकीव शहर में करीब 15 लाख लोगों की आबादी है जानकारी के अनुसार, खारकीव शहर में करीब 15 लाख लोगों की आबादी है और यह शहर प्रतिरोध का मजबूत केंद्र बना हुआ है। रूस की सेना का खारकीव शहर पर नियंत्रण करने का टारगेट है। यह शहर रूस की सीमा से लगभग 40 किमी दूर बसा है। यह शहर रूसी सैनिकों, टैंकों और युद्धक विमानों का सामना कर रहा है।

Kharkiv : हमलों में आधिकारिक जानकारी नहीं

हालाकिं, इस शहर में रूसी हमले में कितने हताहत हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन हमलों में आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सेना के ठिकाने, रिहाइशी अपार्टमेंट्स और खेल के मैदान प्रभावित होने की खबर है। रूस को पूर्वी यूक्रेन में भी मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा।

Kharkiv : खारकीव में रूस के सैनिक तेज बमबारी कर सकते हैं

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी एक्सपर्ट्स माइकल कोफमैन का कहना है कि रूस उम्मीद थी कि उसे खारकीव में मजबूत प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन खारकीव के अलावा रूस को पूर्वी यूक्रेन में भी मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खारकीव में रूस के सैनिक तेज बमबारी कर सकते हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूक्रेनी के रक्षा मंत्रालय ने बेलारूस से भी हमले की आशंका जताई है।

यह भी पढ़े : Russia-Ukraine War : अबतक उत्तराखंड के 22 नागरिक आए वापस, 226 का अभी भी इंतजार

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें