रिखनीखाल:

रिखणीखाल थाना ने जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने आये युवकों को दबोचा तथा गिरफ्तार किया।

शंखनाद इंडिया की खबर का असर आज ही हमने दो झारखंड के दो युवकों के रिखनीखाल में एक वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल किया था। उसके बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 09/08/2022 को रिखणीखाल प्रखंड के गाँवों ढाबखाल और सिनाला में भोले भाले लोगों को सोना चाँदी के जेवरात चमकाने के नाम पर कैमिकल्स लगाकर धोखा देकर उनके जेवरों से सोना चाँदी गायब करने वाले गिरोह को रिखणीखाल पुलिस द्वारा जनता के सहयोग व जागरूकता से गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 09/08/2022 को इस गिरोह द्वारा सिनाला गाँव में एक वृद्ध महिला को झांसे में लेकर उनके सोने के गुलबन्द को चमकाने के लिए मांगा तथा धोखे से गुलबन्द चमका कर उसमें से कुछ अंश सोना धुलने समय निकाल दिया और पूरा गुलबन्द महिला को वापस कर दिया।शक होने पर स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।इसके थाने प, मु0 अ0 स0 13/2022 धारा 406,420 भा0 द0 वि0 पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित की गई कार्रवाई से उपरोक्त गिरोह द्वारा अन्य भोले भाले लोगों को ठगने से बचा लिया गया।जिसकी स्थानीय जनता ने पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों के नाम व पते-

1- पवन सोनी पुत्र उमेश साह निवासी ग्राम कोरबड्डा,पोस्ट मेहरमा गोण्डा झारखंड।

2- खंतार मंडली पुत्र जग्गु मंडल निवासी मनोहरपुर,कटिहार,बिहार।

बरामद माल-

1- एक सोने का गुलबन्द।
2- एक बैग जिसमें लोगों को धोखा देकर जेवरों को चमकाने का सामान।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

एस ओ कमलेश शर्मा,महिला उप निरीक्षक रीना वर्मा,उप निरीक्षक अजीत डबराल,का0 264 ना0 पुलिस सुशील,का0 145 शूरवीर सिंह,का0 318 कपूर सिंह,का0 171 भीष्म देव,महिला का0 477 नेहा,चालक मुकेश रावत सम्मिलित रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें