शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

28 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरूवात होने जा रही है| इस बीच अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है| दरअसल, अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है| अमरनाथ गुफा तीर्थस्थल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहे हैं|  अमरनाथ यात्रा के लिए 1 अप्रैल 2021 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे| इस बार यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों से होगी| यात्रियों को दोनों मार्ग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा| यात्रा के लिए श्रद्धालुओँ को अपना हेल्थ सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा|

यात्रा-2021 के लिए 15 मार्च के बाद जारी हेल्थ सर्टिफिकेट ही वैध होंगे| इस साल 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और साथ ही गर्भवती महिलाओं को अमरनाथ यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है| अमरनाथ यात्रा के लिए देश की 446 बैंक ब्रांच में रजिस्ट्रेशन होगा| पूरे देश में 446 बैंक ब्रांच के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा| इन बैकों में पंजाब नेशनल बैंक की 316, जम्मू कश्मीर बैंक की 90 और यस बैंक की 40 ब्रांच शामिल है|इसके अलावा जो तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अग्रिम पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसके लिए उनका टिकट पर्याप्त होगा|

अमरनाथ गुफा मंदिर 3,880 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जिसके लिए 56 दिन की यात्रा पहलगाम और बालटाल रास्तों से 28 जून को शुरू होगी और 22 अगस्त को खत्म होगी| कोरोना वायरस की वजह से इस बार यात्रियों को कई दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा| यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को सरकार की तरफ से जारी की गई हर एक गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा|