भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने तीन राज्यों में इसके लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन के लिए प्रक्रिया शुरू
प्रदेश में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। अब भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।