शंखनाद INDIA/ पौड़ी गढ़वाल :  उत्तराखंड से ऐसी खबर सामने आ रही है जिसमें एक व्यक्ति को हत्या करने का प्रयास किया गया। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना व्यक्ति का नाम “कमल सिंह रावत” है….. वह तल्ला उदयपुर का रहने वाला हैं। “पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 29 सितम्बर को उन्हें भूतपूर्व प्रधान विनोद नेगी ने फ़ोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद तक़रीबन रात 11 बजे उसको मारने का प्रयास किया गया। जिसमे वह किसी प्रकार अपनी जान को बचा कर वहां से भागा। …. चलिए शंखनाद आपको पूरी घटना का विवरण देता हैं। …..

बताया जा रहा है, कि 3 व्यक्तियों ने पीड़ित पर हमला किया। जिनका नाम महिपाल सिंह पुंडीर, मदन सिंह और आनंद सिंह है। वही इन तीनों व्यक्तियों ने पीड़ित को मारने की पूर्णता कोशिश की। वह किसी प्रकार पीड़ित अपनी जान बचाकर वहां से भाग लौटा है….. दिखाई गई तस्वीरों को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि किस तरह पीड़ित को बुरी तरह मारा और पीटा गया है। जिसमें उसका मोबाइल तक तोड़ दिया गया है वही पीड़ित ने बताया है 3 व्यक्तियों के पास धारदार हथियार भी मौजूद थे। वह किसी प्रकार अपनी जान बचाने में समर्थ रहा। तथा वहां से सीधा भाग गया जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस ने उन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया हैं। यदि इस खबर पर कोई भी अपडेट हमे मिलती हैं तो वह हम जरूर आप तक पहुँचायेगे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें