शंखनाद INDIA/प्रदीप महरा/बेरीनाग , पिथौरागढ़-: पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में नियमों के विरूद्ध चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी है। थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में बेरीनाग थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने,तेज गति से वाहन चलाने,दो पहियावाहन में बिना हैलमैट के वाहन चलाने पर तीन दर्जन वाहनों का चालान करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला है।

उधर नगर क्षेत्र में कोविड 19 के तहत दो दर्जन लोगों का भी चालान किया और बिना मास्क के बाजार आ रहे लोगो का चालान करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला और निःशुल्क मास्क वितरण भी किया। थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि यह अभियान लगतार जारी रहेगा। किसी भी हालत में नियमों के खिलाफ वाहन चलाने वालों को बख्सा नही जायेगा।