शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओँ को बीजेपी  का मतलब समझाया| पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का मतलब है सही नीति, राष्ट्र प्रथम सबका साथ, सबका विकास और सबका विस्वास| यही हमारी नीति है| पीएम ने कहा कि बीजेपी के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है| पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को तीन बड़े सियासी संदेश दिए|

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से सत्ता के साथ नम्र व्यवहार रखने की अपील की पीएम ने कहा कि जब किसी वृक्ष में फल आता है तो वह वृक्ष झुक जाता है| ऐसे ही हमारे सत्ता संभालते ही हमें सरल होना और नम्र होना चाहिए| पीएम ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने के लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का टॉस्क दिया| इसके अलावा पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए 25 साल का टारगेट तय करने का लक्ष्य दिया| पीएम ने कहा कि हम देश की आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहे हैं| आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर नागरिक को शामिल होना चाहिए| इस तरह से पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अगले 25 साल के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, चाहे वह नागरिकता कानून हो या कृषि कानून या फिर लेबर लॉ हो| बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को समझना होगा कि इसके पीछे सोची समझी राजनीति है| पीएम ने देश के किसानों को भी याद किया| पीएम मोदी ने कहा कि देश में 10 करोड़ से ज्यादा किसान हैं| उनको ध्यान में रखकर केंद्र सरकार लगातार बेहतर कानून बना रही है| इन छोटे किसानों पर सरकारों का कभी ध्यान नहीं रहा| उन्होंने कहा कि आज गलत नैरेटिव बनाये जा रहे हैं| कभी सीएए को लेकर, कभी लेबर कानून को लेकर, कभी कृषि कानून को लेकर| बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझना होगा|

पीएम मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता है किसानों की जमीन ले ली जाएगी| ये कुछ लोग हैं| ज्यादातर वो लोग हैं, जो अपनी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं|  कुछ लोग वो हैं जो बीजेपी से जन्मजात दुश्मनी रखते हैं| बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता को समझना होगा| हमारे लिए सफलता का मतलब है, नये संकल्पों की शुरुआत|

इसके अलावा पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चुनावी रैली को भी संबोधित किया| पीएम ने ममता बनर्जी को जमकर घेरा| पीएम मोदी ने कहा कि अब बंगाल से ममता दीदी का जाना तय हो गया है| राज्य में बीजेपी की जीत के साथ प्रगति की शुरूआत होगी| आज तृणमूल कांग्रेस का कहीं कुछ अता पता नहीं है| पीएम मोदी ने कहा कि 2 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यहां विकास का अभियान और तेज किया जाएगा. बीते 2 चरणों के मतदान में दीदी का जाना तय हो चुका है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें