शंखनाद. INDIA देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा की। जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न मिलती थी। उसे बढ़ाकर 4500 किया गया। वहीं, जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है। हर जनपद स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।

वह राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोगों लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देहरादून हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरा सहयोग रहा है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए( उत्तराखंड पहला राज्य है जहां पहाड़ में हेली सेवा की शुरुआत की गई है। हेमकुंड को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ धाम तक केबल कार से पहुंचा जा सकेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से केदारपुरी में 225 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो गए हैं। अन्य धामों में विकास कार्य हो रहा है। सरकार ने आपदा में बेहतर रणनीति अपनाई।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें