शंखनाद_INDIA/हरियाणा: रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया। हादसे के समय पास ही खड़ा महिला का पति बाल-बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। बावल थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के गांव लोका का बास निवासी अजय सिंह बावल में मजदूरी करते हैं। कल शाम वह अपनी पत्नी कांता के साथ घर जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ा था वाहन का इंतजार कर रहा था। उस दौरान दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार XUV-500 कार ने कांता को रौंद दिया। हादसे में अजय बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कांता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बावल थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। अजय सिंह के अनुसार वह मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें