शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है| लगातर बढ़ रहे कोरोना के मरीजों ने सरकारों के हाथ-पैर फुला दिए है| कई पाबंदियां लगाने के बावजूद देश में कोरोना के मरीज कम नहीं हो रहे है| कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है साथ ही कई जगहों पर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है लेकिन बावजूद इसके देश में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है|  पिछले 24 घंटों में देश में लगभग 40 हजार कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है|  कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है| जिस कारण महाराष्ट्र में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है|

गुजरात में भी वायरस का भयानक असर देखने को मिल रहा है| अहमदाबाद और सूरत में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है| इसके अलावा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मार्केट, मॉल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं| वहीं पंजाब के 9 जिलों में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है|

मंबई में कोरोना मरीजों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के बाद अब बीएमसी ने भी अपना फैसला सुनाया है| मंबई में अब मॉल में जाने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा| बीएमसी ने कहा कि वह मुंबई में सभी मॉल में कोरोना वायरस टेस्ट के सैंपल लेने के लिए रैपिड एंटिजन टेस्ट की सुविधा देने की बात कही है| 22 मार्च से सभी मॉलों के लिए स्वैब कलेक्शन की सुविधा होना अनिवार्य कर दिया गया है| लोगों को मॉल में प्रवेश करने से पहले या तो अपनी निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी या फिर टेस्ट करवाना होगा|