शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हो रहा है| देश के कई इलाकों में कोरोना से बुरा हाल है| हर रोज कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है| सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना पर रोक नहीं लगाई जा पा रही है|  हर रोज कोरोना के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है जिससे सरकार की परेशानियां बढ़ती जा रही है| देश के कई राज्यों में कोरोना से बुरा हाल है| महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीज लगातर बढ़ रहे हैं| जिससे राज्य सरकारों की परेशानियां भी लगातार बढ़ रही है| कोरोना महामाही का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है|

लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की भी घोषणा कर दी है| महाराष्ट्र में अब दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा| इसके अलावा वीक डेज में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है और दिन में धारा 144 लागू की गई है, यानी एक साथ 5 से ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठे नहीं हो सकेंगे| शनिवार और रविवार को राज्य में कड़ा लॉकडाउन रहेगा|  हालांकि अतिआवश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी| वहीं दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है|

दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है| दिल्ली में अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा| दिल्ली सरकार का यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा| नाइट कर्फ्यू के दौरान ट्रैफिक मूवमेंट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी, जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते हैं, उनको छूट होगी लेकिन ई-पास लेना होगा| इसके अलावा राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के ज़रिए ही मूवमेंट की छूट होगी|

इसके अलावा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की इजाजत होगी| आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी, वैद्य टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने- जाने वाले यात्रियों को छूट दी जाएगी.  पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, दिल्ली मेट्रो, ऑटो, टैक्सी आदि को तय समय के बाद उन्हीं लोगों को लाने और ले जाने की इजाजत होगी, जिनको नाइट कर्फ्यू के दौरान छूट दी गई है| बता दें कि दिल्ली में पिछले तीन हफ्तों से कोरोना के मामलों में लगातार रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है| दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,548 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामले 6,79,962 हो गए हैं| वहीं पॉजिटिविटी रेट 5.54 प्रतिशत है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें