शंखनाद INDIA/मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच लगातार जारी है| मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई की NDPS कोर्ट में चार्जशीट फाइल की| जानकारी के मुताबिक ये चार्जशीट 30 हजार से ज्यादा पन्नो की है|
एनसीबी की चार्जशीट में 33 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं| 33 आरोपियों की लिस्ट में अभिनेत्री और सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद वैलात्रा, बासित परिहार, सूर्यदीप मल्होत्रा, कैजान इब्राहिम, अब्बास लखानी, करण अरोड़ा और गौरव आर्या के नाम शामिल किए गए हैं| साथ ही चार्जशीट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयानों को भी शामिल किया गया है|