शंखनाद.INDIA रूद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग में मैक्सवाहन शादी से लौट रहा था। तभी अचानक गबनीगांव के समीप मैक्सवाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति ने साहस का प्रदर्शन करते हुए हादसे के बाद वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का भी कार्य किया गया मगर उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से समस्त क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वाहन में सवार अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। प्राप्त के अनुसार, बीते शुक्रवार की शाम को कुछ लोग मैक्सवाहन में सवार होकर एक शादी अटेंड करके वापस आ रहे थे। वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था। तभी मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें