महेंद्र भट्ट

एक बार फिर से महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड बीजेपी की कमान सौंपी गई है। उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय चुनाव प्रभारी ने इसकी घोषणा की है। इसी के साथ महेंद्र भट्ट ने दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

सांगठनिक दायित्व :-

  • अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सहसचिव 1991 से 1993.
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1993 से 1996.
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव (उत्तरांचल छाया प्रदेश)-1996 से 1998.
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव (उत्तरांचल छाया प्रदेश) 1998 से 2000.
  • भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष 2000 से 2002.
  • भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं महाराष्ट्र व हिमाचल प्रभारी 2002 से 2004.
  • भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश सचिव-2005 से 2007.
  • भाजपा गढ़वाल संयोजक 2012 से 2014.
  • भाजपा प्रदेश सचिव-2015 से 2017.
  • संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष). 1990.

प्रमुख दायित्व :-

  • विधायक नन्दप्रयाग विधान सभा-2002 से 2007.
  • मुख्य सचेतक भाजपा विधान मण्डलदल – 2002 2007
  • राज्यमंत्री- 2010 से 2012. (उपाध्यक्ष राज्यस्तरीय लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति).
  • विधायक बद्रीनाथ विधान सभा-2017 से 2022.
  • विभिन्न समितियों में सदस्य उठतखण्ड चारधाम देवस्थानम् प्रयव्धन पोर्क, प्राकलन समिति, आवास समिति, पलायन समिति, आश्वासन समिति।
  •  भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष जुलाई 2022 से वर्तमान.
  •  राज्यसभा सांसद दो अप्रैल 2024 से.