महेंद्र भट्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन एक बार फिर से महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड बीजेपी की कमान सौंपी गई है। उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय चुनाव प्रभारी ने इसकी घोषणा की है।

दूसरी बार महेंद्र भट्ट को मिली उत्तराखंड बीजेपी की कमान

महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ। ऐसे में उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। आज मंगलवार को केंद्रीय चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इसकी घोषणा की।

ये नेता बने राष्ट्रीय परिषद सदस्य

बता दें कि राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह के साथ प्रदेश के आठ वरिष्ठ नेताओं को चुन लिया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, राज्य सभा सांसद, कल्पना सैनी के नामों की भी घोषणा की गई।