शंखनाद INDIA / बागेश्वर : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार की शाम अपने पैतृक गांव नामटी चेटाबगड़ पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया और भव्य स्वागत किया। प्रशासन ने उन्हें गांव में गार्ड आफ आर्नर दिया। सम्मान समारोह में कोश्यारी ने ठेठ पहाड़ी अंदाज में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पारंपरिक खेती में ध्यान देना होगा।

कोश्यारी कानामटी चेटाबगड़ पहुंचने पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढि़या, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही व राम सिंह समेत ग्रामीणों ने स्वागत किया। जबकि प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी विनीत कुमार व एसपी अमित श्रीवास्तव भी मौजूद थे। पुलिस की गारद ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें