शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज में बनाए गए दायित्वधारियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के तहत संवैधानिक पदों को छोड़कर बाकी सभी दायित्वधारी कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। सिर्फ संवैधानिक पदों पर नियुक्त दायित्वधारियों की सेवाएं जारी रहेंगी। तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान अब नए सिरे से दायित्व बांटे जाएंगे|