उत्तराखंड में इस मानसून सीजन बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। थराली में 23 अगस्त को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण भारी तबाही मची। अभी यहां जीवन पटरी पर भी नहीं आया था कि एक बार फिर से थराली में फिर भूस्खलन होने से लोग दहशत में हैं। सगवाड़ा गांव में एक मकान धवस्त हो गया है।
थराली में फिर भूस्खलन होने से दहशत का माहौल
चमोली जिले के थराली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आपदा के कारण बिगड़े यहां के हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। जहां एक ओर प्रशासन और ग्रामीण आपदा के बाद यहां जीवन को लपटरी पर लाने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर यहां फभूस्खलन होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
थराली के सगवाड़ा गांव में एक मकान धवस्त
थराली में बुधवार देर रात एक बार फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन के कारण सगवाड़ा गांव में एक मकान मलबे की जद में आने से धवस्त हो गया है। मकान में रह रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों के समय रहते भागने के कारण उनकी जान बच गई। लेकिन इसके बाद से एक बार फिर लोग डर गए हैं। भूस्खलन के डर से लोगों ने जागकर रात बिताई।