पंजाब और गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हल चल बढ़ चुकी हैं। दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने के बाद दूसरे नेताओं ने भी अब पाला बदल लिया हैं। बताया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वही गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस का हाथ थामने के लिए तैयार है। ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दोनों नेता के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान 28 सितंबर को किया जा सकता है।

वही पंजाब के नए सीएम चन्नी के नए मंत्रियों के नाम पर भी मुहर लग चुकी हैं, कल शाम किया जाएगा शपथ ग्रहण।

बिहार में बदलने की तैयारी में कांग्रेस
कन्हैया कुमार को 2019 लोकसभा के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वो भाकपा के टिकट से चुनावी मैदान में उतरे थे। भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने उन्हें बड़े अंतर से हराया था। जबकि राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अगर वे कांग्रेस का दामन थामते हैं तो ये उनकी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस कन्हैया कुमार के सहारे बिहार में अपनी कमज़ोर होती जमीन को मजबूत करना चाहती है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें