शंखनाद. INDIA देहरादून अब हमारे जखिया की डिमांड कैलीफोर्नियां से भी आ रही है। हर पहाड़ी की रसोई इसके छौंके से हर रोज महाती ही है। हर्षिल की राजमा, टिहरी की तोर, पौड़ी की उड़द और पुरोला की गहथ की भी देशभर में काफी डिमांड है। पहाड़ के इन उत्पादों को देश विदेश पहुंचाने में लगी है पौड़ी गढ़वाल के बैंज्वाड़ी गांव की प्रियंका नेगी। इसके लिए प्रियंका ने अक्षय आर्गेनिक्स के नाम से संस्था भी बनाई है।प्रियंका पहाड़ी उत्पादों को जगह-जगह से एकत्र करवाती हैं। इसके लिए हर स्थान पर स्थानीय निवासी को जिम्मेदारी दी गई है जो सार्वजनिक वाहनों से अपने यहां के उत्पादों को देहरादून भेजते हैं। यहां प्रियंका उन उत्पादों की पैकिंग करती हैं।सोशल मीडिया से जब इस बात की जानकारी कैलिफोर्निया में रह रहे एक दोस्त को मिली तो उन्होंने उनसे उत्तराखंड का जखिया मंगाया।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें